जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव
माता महाकाली मंदिर बहीगांव के तत्वाधान में ग्राम बहीगांव को मिली एम्बुलेंस की सौगात

जिला कोंडागांव के केशकाल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बहीगांव में संचालित आई श्री अन्नपूर्णा सेवा धाम समिति की ओर से मां महाकाली मंदिर बहीगांव के द्वारा समस्त बहीगांव एवं आसपास के ग्रामीणों हेतु मुफ्त एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है ज्ञात हो कि बहीगांव एवं आसपास के ग्राम का क्षेत्र काफी बड़ा है और यहां आवश्यकता पड़ने पर केशकाल या फ़रसगांव से ही एम्बुलेंस की आपूर्ति की जाती है जिसमें काफी समय लग जाता है और जनता को असुविधापूर्ण गंभीर दुविधाओं का सामना करना पड़ता है।इस तकलीफ को देखते हुए ग्राम बहीगांव के चारभाटा मार्ग पर स्थित माता महाकाली मंदिर के मुख्य संचालनकर्ता गुजरात से आए श्री उमेश जी भाई पटेल(गुरु जी) के द्वारा माता महाकाली मंदिर बहीगांव की ओर से मुफ्त एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया,उक्त फैसले का लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक 05/01/2026 को मां महाकाली मंदिर बहीगांव में किया गया जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवचंद मतलाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री मति रीता शोरी अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव विशिष्ट अतिथि चंद्र कुमार नाग(जमीन दाता),गोरखनाथ बघेल,लोकनाथ राठौर,देवी लाल मंडावी, डामेश्वरि रावटे(सरपंच बहीगांव),आकाश मेहता(जिलाउपाध्यक्ष भाजपा कोंडागांव),दिनेश साहू,लम्बोदर सलाम(मंडल अध्यक्ष भाजपा केशकाल), सकलू राम मंडावी(सरपंच मस्सूकोकोड़ा),दया सिंह राणा, अक्तूराम पांडे,दिनेश पोया आदि मुख्य रूप से शामिल रहे एवं मंदिर समिति से मुख्य संचालनकर्ता श्री उमेश जी भाई पटेल(गुरुजी), श्री मति हिनाबेन पटेल(गुरु मां) सदस्य गण शोभाराम निषाद जी जिलाध्यक्ष निषाद समाज बस्तर,बीरबल साहू ब्लॉक अध्यक्ष साहू समाज केशकाल,विनीत पिल्लई जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ कोंडागांव, योगु सोनी पुजारी,निक्कू नायक पुजारी,रमन सिन्हा,हेमंत गौर पुजारी,दीपक निषाद,बसंत पांडे,मगन लाल गौर जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।उक्त कार्यक्रम में ग्राम एवं विधान सभा क्षेत्र से शेष नारायण शर्मा,मदन लाल जी तातेड,रानू साहू,सुनील तातेड,महेश साहू,निलेश गागड़ा, बबिता नाग जी, रत्ना राणा,अंजलि नाग,प्रियंका साहू,शिवम् नाग आदि शामिल रहे।कार्यक्रम की रूपरेखासर्वप्रथम मुख्य अतिथियों को मनचासिन करवाने के उपरांत मां महाकाली माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात समस्त मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया फिर बारी बारी से समस्त मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंदिर की महिमा एवं उक्त कार्यक्रम अंतर्गत मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की सराहना की गई एवं मुख्य अतिथि देवचंद्र मतलाम जी एवं समस्त अतिथियों के करकमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिसके बाद समस्त अतिथियों का स्वल्पाहार तत्पश्चात समस्त अतिथियों को गमछा भेंट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।


