HomeUncategorizedसहनशीलता व धैर्य भगवान श्रीराम का विशेष गुण, उनकी दयादृष्टि से सबका...

सहनशीलता व धैर्य भगवान श्रीराम का विशेष गुण, उनकी दयादृष्टि से सबका होता है कल्याण : संतराम नेताम।खजरावण्ड में आयोजित मानसगान प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम।

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

सहनशीलता व धैर्य भगवान श्रीराम का विशेष गुण, उनकी दयादृष्टि से सबका होता है कल्याण : संतराम नेताम।खजरावण्ड में आयोजित मानसगान प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम।

विश्रामपुरी/खजरावण्ड- बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गतगत ग्राम खजरावण्ड के पावन धरा मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्री रामचंद्र की कृपा से क्षेत्र में संगीतमय मानसगान एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। ग्राम खजरावण्ड मंदिर परिसर में आयोजित त्री दिवसीय संगीतमय मानसगान प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक संतराम नेताम शामिल होकर समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी। सर्वप्रथम भगवान श्री रामचंद्र जी के पूजा अर्चना करते हुए सभी गांव वासियों से जय जय श्रीराम के जयकारों से पूर्व विधायक ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संतराम नेताम ने कहा कि श्रीराम हमारे एक आदर्श भगवान है जिन्होंने सम्पूर्ण मानव-जाति को ज्ञान तथा आदर्श का पाठ पढ़ाया है, प्राचीन काल से हमारे पूर्वजों ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए मेल मिलाप में जय राम व राम राम उच्चारण करते हुए हमारी संस्कृति को सहेजकर प्रभु का गुणगान किए हैं क्योंकि राम नाम को एक शक्तिशाली मंत्र के रूप में माना जाता है, जो पीड़ा को कम करते हुए उत्तेजित मन को सांत्वना देने का और सबसे बढ़कर मोक्ष का साधन प्रदान करने में प्रभु श्रीराम का नाम ही पर्याप्त है। जीवन की कठिन से कठिन परिस्थिति में अपना धैर्य नहीं खोया है यह सीख हमें प्रभु श्री राम से सीखना चाहिए, जिन्होंने ने विसम परिस्थिति में भी अपना धैर्य नहीं खोया। कार्यक्रम के अंतिम दिन दो बजे रात्रि तक भगवान राम के भक्ति भाव में सैकड़ों की संख्या में श्रोता पहुंचे थे और सभी लोग कार्यक्रम के दौरान झूम उठे, पूरी रात भगवान श्रीराम का जयकारा से गूंजता रहा। इस शुभ अवसर पर पूर्व विधायक संतराम नेताम ज़ी के साथ रामचरण शोरी (जि.पं) सदस्य, कमलेश ठाकुर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ेराजपुर), हिरालाल नेताम (जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस कोंडागांव) व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular