HomeUncategorizedनाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर जबरदस्ती भगा ले जाकर मांग में सिंदूर...

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर जबरदस्ती भगा ले जाकर मांग में सिंदूर भरकर अपने पास रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर जबरदस्ती भगा ले जाकर मांग में सिंदूर भरकर अपने पास रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना बांदे जिला-कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर निखिल अशोक कुमार रखेचा के निर्देश श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुमार कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना बाँदे के अप क्रमांक 04/26, धाराः-137 (2), 87 बीएनएस के आरोपी कैलाश मण्डल पिता निरंजन मण्डल 20 वर्ष निवासी पीव्ही 88 रघुनाथपुर थाना बांदे जिला उ०ब० कांकेर (छ0ग0) को तत्काल थाना लाया गया। प्रकरण के प्रार्थी प्रधान वैध ने बताया कि दिनांक 07.01.2026 के में करीबन 09.30 बजे कैलाश मण्डल अपने मोटर सायकल में मेरे नाबालिक लड़की को भानुप्रतापपुर ले गये और रास्ते में दुर्दूकोंदल मंदिर में नाबालिक बालिक कैलाश मण्डल ने मैं तुमसे प्यार करता हूँ शादी करके अपने पत्नि बनाकर रखूंगा बोलकर जबरदस्ती सिंदूर लगाकर अपने साथ भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन लेकर गये और दिनांक 08.01.2026 को भानुप्रतापपुर से ट्रेन बैठाकर दुर्ग लेकर गये दुर्ग से दिल्ली ले गया था दिनांक 14-1-2026 को दिल्ली से अपने घर वापस आकर नाबालिक लड़की को रखा हैं की रिपोर्ट पर 15.01.26 को अपराध पंजीबध्द कर आरोपी का पता तलाश किया गया। आरोपी कैलाश को दिनांक 16.01.2026 को पकड़ कर पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पखांजूर पेश किया गया है। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला जेल कांकेर दाखिल किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular