जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

यातायात पुलिस कांकेर द्वारा नेशनल हाईवे 30 पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया

आज दिनांक 19.01.2026 को यातायात माह के क्रम में निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में, दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के पास नेशनल हाईवे रोड़ 30 पर शिविर लगाकर हाईवे पर चलने वाली वाहन चालकों यातायात पुलिस द्वारा रुकवा कर उनका स्वस्थ व नेत्र परीक्षण करवाया गया. इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को वाहन का सम्पूर्ण दस्तावेज रखने, अपनी गाड़ियों में हेल्फर रखने, ओव्हेरलोड नहीं करने, हमेशा निर्धारित वर्दी में रहने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, माल वाहक वाहनो में सवारी नहीं बिठाने, व यातायात नियम को अच्छे से पालन करने, इन सब से होने वाली दुर्घटनाओ से रूबरू करते हुये समझाईस दिया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मोनिका नेताम ( नेत्र विभाग ), डॉ. प्रेरणा रावत ( नेत्र विभाग ) व टीम द्वारा लगभग 185 छोटे-बड़े वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वस्थ परीक्षण किया गया.


