जुनैद पारेख जिला कोण्डागांव

केशकाल- सड़क सुरक्षा माह के तहत केशकाल में मूंगबाड़ी मेला स्थल पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2026 के अंतर्गत आज मंगलवार को कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मूंगबाड़ी मेला स्थल में यातायात विभाग द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जागरूकता रथ एवं सेल्फी स्टैंड के माध्यम से आम नागरिकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग ,यातायात संकेतों का पालन , तेज गति व नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया । सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले भर में 1 से 31 जनवरी तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है । अधिकारियों ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की अपील की।


