जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

जिला कांकेर भानु प्रतापपुर गरिमामय वातावरण में किया गया सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन

आज दिनांक 30.01.2026 को निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार,आकाश श्रीमाल ASP, भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन एवं डॉ.मेखलेन्द्र प्रताप सिंह DSP (बस्तर फाइटर्स)के पर्यवेक्षण में RI दीपक साव यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा माह भर से चल रहे 37वें सड़क सुरक्षा अभियान का समापन न्यू कम्यूनिटी हाॅल कांकेर में किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक महोदय कांकेर आशाराम नेताम एवं कलेक्टर कांकेर निलेश कुमार क्षीरसागर, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात छात्रा चाहत रजक के द्वारा सुंदर एकल गीत व नृत्य, नरहरदेव स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सेंट माइकल स्कूल के छात्र आर्यन पाण्डेय द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया जिन्हे पुलिस विभाग द्वारा पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। तत्पश्चात सुश्री विंकेश्वरी पिंदे DSP(मुख्यालय)द्वारा यातायात माह में चलाये गये कार्यक्रमों के व्याख्यान के बाद अतिथियों का संबोधन व पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2025 की सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी दी गई। यातायात माह के दौरान रील्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम स्थान पर रहे संजय बड़गा एवं टीम (अन्तागढ़) को 5000/- की राशि व प्रशस्ति पत्र, द्वितीय आशीष पुरोहित एवं टीम (भानुप्रतापपुर) को 2000/-की राशि व प्रशस्ति पत्र, तृतीय स्थान रितुराज साहू (तेलगरा चारामा) को 1000/- की राशि व प्रशस्ति पत्र एवं हिर्गरझर प्रा.शा. के बच्चों की रील्स को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नेक कार्य करने वाले, पुलिस मितान, पुलिस सहयोगियों, समाज सेवियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आर०टी०ओ० विभाग की टीम, महिला रक्षा टीम कांकेर व पुलिस विभाग के यातायात सुरक्षा से संबधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि०/कर्म० को प्रशस्ति पत्र, हेलमेट व फर्स्ट एड किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व शिक्षकों के अतिरिक्त लगभग 500 की संख्या में अलग-अलग विभाग के व्यक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



