HomeUncategorizedअवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले के उपर की गई आबकारी...

अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले के उपर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

जिला कांकेर थाना कोरर अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले के उपर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही महुआ शराब कुल 06 लीटर किमती 600 रू को जप्त किया गया। थाना कोरर जिला-उ0ब0 कांकेर पुलिस की कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण:- ऽ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन में 01.02.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कन्हारपुरी रोडपारा में निर्मल पोटाई द्वारा अवैध महुआ शराब को बिक्री करने के लिए रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ व मौके के गवाह के साथ मुखबीर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुंचकर विधिवत् रेड कार्यवाही किया गया। निर्मल पोटाई के कब्जे से 05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में 05 लीटर व एक 02 लीटर वाली स्प्राईट बाटल में 01 लीटर कुल 06 लीटर हाथ भट्टी से बना देषी महुआ शराब मिला। जिसकी किमत 600/-रू. व आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री रकम 150/-रू. मौके पर बरामद कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी को शराब बिक्री एवं रखने के संबंध में नोटिस जारी किया गया आरोपी द्वारा कोई लिखित दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:- निर्मल पोटाई पिता बंधन सिंग पोटाई उम्र 30 वर्ष, निवासी कन्हारपुरी रोडपारा, थाना कोरर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर। बरामदगी का विवरण:-ऽ 06 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची देषी महुआ शराब किमती 600/-रू.।ऽ शराब बिक्री की नगदी रकम 150/-रू.। पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, थाना प्रभारी कोरर, प्र.आर. कन्हैया पटेेल, आर. विनोद साहू, म.आर. ममता टाडिया। कांकेर पुलिस की अपील:- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular