HomeUncategorizedविश्रामपुरी में एपीएल आमाडीही प्रीमियर लीग का भव्य व सफल आयोजन

विश्रामपुरी में एपीएल आमाडीही प्रीमियर लीग का भव्य व सफल आयोजन

विश्रामपुरी में एपीएल आमाडीही प्रीमियर लीग का भव्य व सफल आयोजन

विश्रामपुरी क्षेत्र में एपीएल आमाडीही प्रीमियर लीग का आयोजन बड़े ही उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं क्रिकेट प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती सुशीला नेताम रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में साजिद आडवानी (पूर्व विधायक प्रतिनिधि), ताबीर आडवानी, उप सरपंच बेदीलाल, अनिमेष राय, संजय नेताम, लुकेश, प्रकाश, तरुण मरकाम, सोहेल आडवानी, सोहराब आडवानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को नशे एवं गलत गतिविधियों से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं, साथ ही आपसी भाईचारे और खेल भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों के करकमलों द्वारा ट्रॉफी एवं ईनाम प्रदान कर सम्मानित किया गया।आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular