HomeUncategorizedथाना पखांजूर जिला कांकेर अवैध रूप से गांजा का परिवहन करने वाले...

थाना पखांजूर जिला कांकेर अवैध रूप से गांजा का परिवहन करने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

                  जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

 थाना पखांजूर जिला कांकेर अवैध रूप से गांजा का परिवहन करने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक झिल्ली के अंदर 885 ग्राम गांजा बरामद।  
थाना पखांजूर पुलिस की कार्यवाही। 

गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
गुरूपद विश्वास पिता गणेश विश्वास उम्र 33 वर्ष ग्राम पीव्ही 21 दुर्गापुर थाना पखांजूर।
थाना पखांजुर के अपराध क्रमांक  34/2026 धारा- 20(बी)(ii)A एन0डी0पी0एस0 एक्ट।

बरामदगी का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
01 पिंक कलर का फूलदार झोला में प्लास्टिक झिल्ली अंदर 885 ग्राम गांजा।
01 नग बिना नंबर एचएफ डिलक्स मोटर सायकल लाल काला रंग का।
01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन।
01 नग विवो कंपनी का मोबाईल।
                   
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
श्री निखिल अशोक राखेचा (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला उ0ब0कांकेर के निर्देशन जिले मे नशे के विरुद्ध चल रहे उजियारा अभियान के तहत दिनांक 12.02.2026 को पखांजूर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम पीव्ही 21 दुर्गापुर का निवासी गुरूपद विश्वास, एक लाल काले रंग एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में जिसमें नंबर नही लिखा है, के डिग्गी में मादक पदार्थ गांजा छुपाकर बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन कर महाराष्ट्र की तरफ से ग्राम पेनकोडो के रास्ते अपने गांव  पीव्ही 21 की ओर जा रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना पखांजूर से सहायक उप निरीक्षक बिन्दुलता देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम पीव्ही 37 रूपनगर चैक तिराहा मेन रोड़ में घेराबंदी कर आरोपी गुरूपद विश्वास पिता गणेश विश्वास उम्र 33 वर्ष ग्राम पीव्ही 21 दुर्गापुर थाना पखांजूर जिला कांकेर के कब्जे से बिना नंबर एचएफ डिलक्स मोटर सायकल के डिग्गी में 01 पिंक कलर का फूलदार झोला में प्लास्टिक झिल्ली के अंदर 885 ग्राम गांजा, तौल करने का इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, 01 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा- 20(बी)(ii)A के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पखांजूर, सउनि0 बिन्दुलता देवांगन ,प्रधान आरक्षक लिहेन्द्र देवांगन , हेमंत द्विवेदी, प्रवीण मण्डावी, अभिषेक साहू, देवनाथ नरेटी, लोकेश्वर उईके।

कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular