केशकाल :- केशकाल मण्डल के अंतर्गत ग्राम गौरगांव मे हिन्दू सम्मलेन का कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम हिन्दू जागरण के उद्देश्य से किया यह कार्यक्रम सर्व हिन्दू समाज के द्वारा आयोजित किया गया..|कार्यक्रम मे सभी समाज के प्रमुख लोगो को सम्मानित करते हुये उनका प्रेरक उदबोधन प्राप्त हुआ ब्राम्हण समाज कि ओर से नीरज अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डालते हुये चल रहे मत्तांतरण पर रोक लगाने की बात कही..|

हल्बा समाज राष्ट्रीय पदाधिकारी के बलराम गौर ने रामायण को जीवन मे उतारने कि बात कही इस का प्रचार करने से भी धर्मांतरण का कार्य रोका जा सकता है..|सदाफलदेव के शिष्य जयलाल मरापी ने समाज मे स्वहित को छोड़कर समाज के हित हेतु प्रेरित करना होगा तभी हमारे समाज का कल्याण होगा..|ग्राम के पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण दत्त उपाध्याय ने समाज के लोगो को एक दुसरो को सहयोग करने कि बात कही असहयोग की भावना भी धर्मांतरण का कारण बनता है..|कार्यक्रम के मुख्यवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ कश्यप में हिंदुओं में भाव बढ़ने की बात कहीं यह आवश्यक है क्योंकि वह हिंदू तो है किंतु भाव नहीं होने कारण धर्मांतरण जैसे विषय उत्पन्न होते है..|कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक गुप्तेश्वर बघेल ने किया..| कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम गौरगांव के श्री राम युवा परिवार एवं उनकी टीम कि अहम भूमिका रही..|

riporting by pokhraj sinha


