
केशकाल में 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी वर्ष पर सुशासन दिवस के अवसर पर पुराना बस स्टैंड में नवनिर्मित अटल परिसर का वर्चुअल उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया गया इस अवसर पर केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष बिहारी लाल सोरी,उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा ,नगर पंचायत के पार्षद,वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कटारिया जिला उपाध्यक्ष भाजपा आकाश मेहता, मंडल महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्ता एवं नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



