HomeUncategorizedकोंडागांव वेयरहाउस में चावल हेराफेरी: कांग्रेस ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप

कोंडागांव वेयरहाउस में चावल हेराफेरी: कांग्रेस ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिलाकोंडागांव

कोंडागांव वेयरहाउस में चावल हेराफेरी: कांग्रेस ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप

कोंडागांव ।जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार आम बात है और नान घोटाला कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी यह मामला चर्चा में रहा है। जाँच से मीडिया को दूर रखना कहीं ना कहीं शासन प्रशासन की भ्रष्टाचार में मिलीभगत को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी निष्पक्षता के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है और अगर ऐसा नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के चावल हेराफेरी मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जिला कांग्रेस महामंत्री ने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी वेयरहाउस के गोदाम प्रभारी सहित कलेक्टर को मिल गई थी, इसके बावजूद समय पर कोई भी अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा।पटेल ने आगे कहा कि जानकारी देने के बाद निरीक्षण नहीं करना यह साबित करता है कि जानबूझकर देरी की गई, ताकि हेराफेरी में शामिल वेयरहाउस कर्मियों को अपनी गलती छुपाने का पर्याप्त समय मिल सके। इस दौरान चावल की बोरियों को दूसरी जगह स्टेकिंग कर देना, बोरियो में सील लगाकर सबूतों से छेड़छाड़ करने की पूरी आशंका है।उन्होंने आरोप लगाया कि जब निरीक्षण टीम पहुंचेगी, तब तक सारा खेल “कागजों में सही” दिखा दिया जाएगा और दोषी यह साबित करने की कोशिश करेंगे कि कोई हेराफेरी हुई ही नहीं। यह सीधे तौर पर गरीबों के हक के चावल के साथ खिलवाड़ और प्रशासनिक संरक्षण का मामला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular