
विश्रामपुरी-
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्रामपुरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी इमरान आडवानी, जगत मरकाम, साजिद आडवानी, जफर आडवानी, राजेंद्र साहू,संजू पाणिकर, अमीर खान (गुड्डा)राजा रूपेंद्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने डॉ. अम्बेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए संविधान के मूल्यों—समानता, न्याय और बंधुत्व—को आत्मसात करने का संदेश दिया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला कार्यक्रम बताया।



