HomeUncategorizedचोरी के आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चारामा पुलिस द्वारा किया...

चोरी के आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चारामा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

चोरी के आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चारामा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गये 13 कट्टा (बोरी) धान संपूर्ण माल मसरूका किया गया जप्तमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी खिलावन सिन्हा पिता स्वर्गीय अगनू राम उम्र 60 वर्ष निवासी रतेसरा कलार पारा थाना चारामा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17/1/2026 को उनके रतेसरा घर के पर्छी में रखें 13 कट्टा धान को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना चारामा में अपराध 13/2026 धारा 331(4), 305,(क), भा.न्या.सं. का पांजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माहोदय कांकेर निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज देवांगन के द्वारा अपने नाबालिक साथी साथ मिलकर उनके स्कूटी एक्टिवा से प्रार्थी के घर पर्छी में रखें 13 कट्टा धान को चोरी करना स्वीकार किया एवं घटना में चोरी की संपत्ति को उनके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी(01) सूरज देवांगन पिता स्वर्गीय सुरेश देवांगन उम्र 25 निवासी दरगहन थाना चारामा जिला कांकेर (छ0ग0)(02) विधि से संघर्षरत बालक

RELATED ARTICLES

Most Popular