जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

जिला कोंडागांव कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ सम्पन्न।कोंडागांव 25 जनवरी 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय की उपस्थिति में महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के न्याय सदन भवन में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला/जागरूकता का हुआ आयोजन।कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना रहा।कार्यशाला में महिला संरक्षण अधिकारी सावित्री कोर्राम , केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टाफ सेंटर कोंडागांव से *स्वीटी दास* व जिला मिशन समन्वयक रीना सिंह ठाकुर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा कार्यस्थल पर लैगिक उत्पीड़न की परिभाषा, इसके विभिन्न स्वरूप, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा पीडित महिलाओं को उपलब्ध कानूनी सहायता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दी गई जिसमें भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाईन मंच हैं, जो कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज करने और उनकी स्थिति पर नजर रखने की सुविधा देता है। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने एवं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।उक्त कार्यशाला/ जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के महिला कर्मचारी एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।



