HomeUncategorizedधान उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देशकलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक...

धान उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देशकलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

धान उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देशकलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

कोण्डागांव, 06 जनवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। नए वर्ष की पहली समय-सीमा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में चल रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहनी चाहिए। उन्होंने धान उठाव में तेजी लाने हेतु जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पीडीएस बारदाने का शत-प्रतिशत संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर ने कहा कि 01 जनवरी से सभी शासकीय कार्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली लागू हो चुकी है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ऑनलाइन उपस्थिति का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा ई-ऑफिस के माध्यम से ही कार्यालयीन कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा योजनाओं की सतत निगरानी एवं मूल्यांकन हेतु बनाए गए अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समयबद्ध एवं सही डाटा एंट्री सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएंसमय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जनदर्शन में जिल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular