जुनेद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

जिला कोंडागांव केशकाल विश्रामपुरी धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग, कांग्रेस कमेटी व किसानों ने किया चक्का जाम, कई घंटों तक जमकर विरोध।भाजपा सरकार केवल आंकड़ों व कागजी घोषणाओं में व्यस्त: संतराम नेताम।विश्रामपुरी/ : धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ेराजपुर ने विश्रामपुरी मार्ग पर चक्का जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई घंटों तक सड़क जाम प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। यह चक्का जाम किसानों के धान खरीदी में हो रही समस्या को लेकर किया गया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फरवरी तक धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की। पूर्व विधायक संतराम नेताम का कहना है कि सरकार धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी है, लेकिन अब तक जिले में कई समस्या बनी हुई है. कई किसानों के टोकन नहीं कटे हैं. ऐसे में अब धान बेचने के लिए किसानों के पास महज 2 बचे हुए हैं और किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। हजारों किसानों की धान नहीं खरीदी गई है। यह स्थिति भाजपा सरकार की पूर्ण विफलता व प्रशासनिक अराजकता को दर्शाती है।कई समस्याओं से जूझ रहे किसान:संतराम नेताम ने आगे कहा कि जिले में जिस तरीके से लक्ष्य पूरा होने की बात कही जा रही है वो पूरी तरह से गलत है।उन्होंने कहा कि टोकन की समस्या, खरीदी लिमिट में कटौती और जानबूझकर प्रक्रिया को धीमा रखना किसानों के साथ अन्याय है। भाजपा नेता कई मंच से किसान हितैषी होने का ढोंग करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि किसान अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए खरीदी केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर है। कई किसानों के टोकन आज तक नहीं कटे हैं, जिससे वे आर्थिक व मानसिक संकट में फंस गए हैं। यदि समय रहते धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाई गई और सभी किसानों की धान खरीदी नहीं की गई, तो इसका जिम्मेदार भाजपा शासन है। कांग्रेस किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। धान खरीदी को लेकर शुरुआत से ही ध्यान नहीं दिया गया। शुरू से धान बेचने टोकन की समस्या रही। सरकार के गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। भाजपा सरकार को तत्काल ठोस निर्णय लेना होगा। भाजपा सरकार केवल आंकड़ों व कागजी घोषणाओं में व्यस्त है।वास्तविकता यह है कि हजारों किसान आज भी अपनी धान बेचने से वंचित हैं। कोंडागांव जिले में ऐसे कई किसान है, जिनकी धान की खरीदी अब तक केंद्रों में नहीं हुई है और टोकन भी नहीं कटे हैं. कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि अगर फरवरी तक धान की खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाई गई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा. वहीं परेशान किसान भी अपनी समस्या लेकर प्रदर्शन में शामिल रहे।



