HomeUncategorizedयुवाओं को पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाला गिरफ्तार

युवाओं को पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाला गिरफ्तार

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

थाना केशकाल जिला कोण्डागांव शहर के युवाओं को पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाला गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंन्द्रा (भा.पु.से.) के द्वारा कोंडागांव जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जिले में होने वाले अवैध जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। एसपी के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में केशकाल थाना पुलिस के द्वारा लगातार गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही थी। इसी तारतम्य में दिनांक 13.01.2026 को केशकाल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की धनंजय पाण्डे अपने घर में अवैध रूप से छोटा छोटा पुडिया बनाकर गांजा बिक्री हेतु छिपा कर रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ ने घेराबंदी कर मकान की तलाशी लेने पर रसोई कमरा में एक केरी बैग थैला के अंदर खुला (लुज) एक पारदर्शी झिल्ली से पैक किया हुआ एक पैकेट व 05 नग छोटे छोटे पेपर से रोल किया हुआ पुडिया कुल वजन 01.710 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिसे मौके पर जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्यवाही कर आरोपी धनंजय पाण्डे पिता स्व. उर्धव पाण्डे उम्र 55 वर्ष निवासी हर्रापडाव केशकाल को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल, स.उ.नि. अनिता मेश्राम, प्र.आर. महेश्वरी शाडिल्य, आर. मनोहर निषाद अमित मंडावी, महिला आर. उर्मिला मरकाम एवं सोनल यादव की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular