जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान

कोंडागांव, 22 जनवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती रेनू प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में दिनांक 16 जनवरी से 30 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग (जिला महिला सशक्तिकरण) के द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों एवं उनके हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जिले भर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम, अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता 2023’ तथा ’भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध विशेष अधिकार, मिशन शक्ति के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न योजनाए एवं सेवाओं (जैसे वन स्टॉप सेंटर, जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब), शक्ति सदन तथा सखी निवास आदि) के प्रति जागरूकता, महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक शिकायत पोर्टल ई बॉक्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना, आपातकालीन सेवाओं (जैसे महिला हेल्पनलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098) के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु 15 दिवसीय का अभियान चलाया रहा है। जागरूकता अभियान के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर चिन्हांकित कन्या आवासीय आश्रम, छात्रवास, कन्या आवासीय आश्रम, में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बेलगांव, कोण्डागांव, बड़े कुरूसनार, केशकाल, बड़ेडोंगर एवं विकासखण्ड मुख्यालय व पंचायतों, विद्यालयों, आगंबाड़ी केन्द्रों इत्यादि स्थानों में किया गया। महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मुलन पर जानकारी, गुड टच बेड टच, पोषण आहार, पोषण पेटी, बाल संदर्भ योजना, महिला सशक्तिकरण, महिला उत्पीड़न, हेल्प लाइन नंबर 181,1098,1930, मोबाईल से होने वाले दुष्परिणाम, सी बॉक्स पोर्टल एवं विभागीय जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के समापन में ’बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ’ दिलाई गई। साथ ही गीत, कविता, भाषण आदि गतिविधियां कराई गई और विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधी, महिला एवं बाल विकास विभाग (जिला महिला सशक्तिकरण हब) से श्रीमती रीना ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक माधुरी उसेण्डी, जेण्डर विशेषज्ञ, छात्रावास, कन्या आश्रम अधीक्षिका, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं, चाइल्ड लाईन टीम, नवा बिहान, सखी वन स्टाप सेन्टर, लावलीहुड के मास्टर ट्रेनर एवं समस्त प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।


