HomeUncategorizedविधायक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में 31 छात्राओं को किया...

विधायक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में 31 छात्राओं को किया सायकल वितरण

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

विधायक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में 31 छात्राओं को किया सायकल वितरण

कोंडागांव, 06 जनवरी 2026 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में मंगलवार को सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के अंतर्गत शासन की योजना के तहत पात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकलें वितरित की गईं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय का पालन एवं सायकल का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सायकल मिलने से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद सदस्य अनिल कोर्राम, धनजू मरकाम, महेंद्र पांडे, दिलीप दीवान, भुवनेश्वरी शोरी, रघुराम दीवान, संतोष पात्र, डीलेश्वर दीवान, जितेन्द्र दीवान, आलोक शार्दुल एवं रोहित दीवान सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular