जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल धनोरा के बच्चो को कराया गया थाना धनोरा का शैक्षिक भ्रमण।शिक्षक सहित बच्चो को दिया गया थाना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण नेताम के मार्गदर्शन में दिनांक 31/01/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग थाना धनोरा द्वारा स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल धनोरा के बच्चों को थाना का भ्रमण कराया गया। बच्चों को सबसे पहले थाना प्रभारी कक्ष दिखाकर थाना प्रभारी के कर्तव्य के बारे में बताया गया साथ ही कक्ष में लगे मेप एवं वरिष्ठ अधिकारियों का नाम बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा के बारे में जानकारी दिया गया। हेडमोहर्रिर कक्ष में हेडमोहर्रिर के कर्तव्य, रोजनामचा लेखन ,अन्य रिकॉर्ड और तख्तियों, VCNB, वायरलेस सेट के बारे में जानकारी दिया गया आर्म्स कक्ष के आर्म्स-एम्यूनेशन, मालखाना में जप्त संपत्ति के बारे में बताया गया CCTNS कक्ष में ऑनलाइन FIR तथा अन्य रिकॉर्ड का ऑनलाईन कार्यवाही के बारे में जानकारी दिया गया। थाना के महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष तथा महिला/पुरुष बंदीगृह का भ्रमण कराया गया। थाना भ्रमण के दौरान बच्चे बहुत ही उत्साहित रहे। भ्रमण के बाद सभी बच्चों को यातायात नियम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया तथा किसी प्रकार का साईबर फ्रॉड होने पर 1930 तथा अन्य अपराध घटित होने पर 100 व 112 डॉयल करने समझाईश दिया गया,सम्पूर्ण कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक/शिक्षिका तथा थाना धनोरा के थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



