जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

मुख्यमंत्री के द्वारा केशकाल सड़क निरीक्षण की जानकारी पहले से कुछ चुनिंदा पत्रकारों को प्रशासन के द्वारा दी गई।बाकी पत्रकारों ने जताई नाराजगी।
केशकाल – शुक्रवार की शाम छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं माननीय राज्यपाल रामेन डेका का काफिला जब रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा था 10 मिनट के लिए केशकाल में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने रुका।कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। नेशनल हाईवे के अधिकारी भी निरीक्षण स्थल पर पहले से मौजूद थे ।मुख्यमंत्री के सड़क निरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी शायद प्रशासन को पहले से ही थी जिसके कारण प्रशासन के साथ कुछ चुनिंदा पत्रकार भी उक्त स्थान पर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की वही केशकाल के अन्य पत्रकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न होने से उनमें आक्रोश देखा गया। पत्रकारों के बीच यह चर्चा बढ़ती जा रही है कि प्रशासन पत्रकारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है कुछ ही पत्रकारों को प्रशासन के द्वारा प्रशासनिक कार्यक्रमों की जानकारी दे दी जाती है जबकि बाकी पत्रकार जानकारी के अभाव में सही समय पर अपनी खबर नहीं चला पाते हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कोंडागांव को गुणवत्ता के साथ केशकाल सड़क का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए वही केशकाल बायपास का कार्य की भी सतत मॉनिटरिंग करने एवं समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


